6 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे 20 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

भोपाल । सैलरी, नियमितिकरण, निष्कासित कर्मचारियों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 6 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 20 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 6 सितंबर को हड़ताल पर हड़ताल पर रहेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल में जुटकर एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे। मध्यप्रदेश में साल-2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान एक तरफ कर्मचारियों को मानने में लगे हुए हैं। वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने का प्लान तैयारी कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सबसे पहले आया है। सैलरी, नियमितिकरण, निष्कासित कर्मचारियों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 6 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 20 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे। मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदेश भर के लगभग 20 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन का मन बना लिया है। कारण है कि शासन प्रशासन के द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा करते हए उनके नियमितिकरण, 90 प्रतिशत और निष्काशित साथियों की बहाली की जायज मांगों को न मानते हुए नजरअंदाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों का शोषण कर रही सरकार
प्रदेश सरकार विगत कई वर्षों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का शोषण करती आ रही है और उनके द्वारा उठाई गई जायज मांगों को भी पूरा नहीं कर रही है। कोरोना महामारी काल हो या फिर कोई भी आपातकाल की स्थिति संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी जान और अपने परिवार की चिंता न करते हुए दिन रात अपनी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की है। ऐसे में सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है?  शासन प्रशासन की उदासीनता और सौतेले व्यवहार के चलते एक बार फिर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन करने का मन बना चुके है। इसी क्रम में दिनांक 06.09.2022 दिन मंगलवार को प्रदेश भर के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी पुन:अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कार्यालय भोपाल का घेराव कर अपनी आवाज शासन के कानों तक पहुंचायेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!