राहुल गांधी का बड़ा आरोप- दो उद्योगपति प्रधानमंत्री के लिए और प्रधानमंत्री दो उद्योगपतियों के लिए कर रहे काम

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली बुलाई है. इसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी भी रामलीला मैदान पहुंच गये है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. राहुल के दोपहर करीब 1 बजे तक रैली में पहुंचे. मंच से राहुल गांधी ने कहा कि जिसको डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है. उन्होंने कहा कि देश के हालात सबके सामने हैं. देश में क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा आपसे नहीं छुपाया जा सकता है. जब से देश में भाजपा की सरकार आयी है देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है. नफरत डर का एक रूप है. जिसको डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है.

उन्होंने कहा कि तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है. ‘हल्ला बोल’ रैली को देखते हुए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं. कांग्रेस की रविवार को होने वाली रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग तरह से महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. कार्यकर्ता सब्जियों की माला पहने हुए दिखाई दिए.

हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था: हमने यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. भोजन का अधिकार, नरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया. लेकिन अब मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया. जो काम हमने 10 साल में किया, उन्होंने 8 साल में खत्म कर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. मुझसे 55 घंटे ईडी ने पूछताछ की, मैं आपकी ईडी से नहीं डरता हूं. आप मुझसे 55 घंटे या फिर 5 साल तक पूछताछ करते रहो, नहीं फर्क पड़ेगा.

congress-halla-bol-rally-against-inflation-and-curruption-delhi-ramlila-maidan update

कार्यकर्ता सब्जियों की माला पहने हुए दिखाई दिए

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी महंगाई के खिलाफ बंगा भवन से दिल्ली के रामलीला मैदान तक मार्च निकाला. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे. कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि मोदी मेड महंगाई आफत लेकर आई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महामारी के बाद लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी, लेकिन मोदी मेड महंगाई आफत लेकर आई है. इसीलिए आज कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली करने जा रही है. साथ आएं, महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!