आटा अब 40 रुपये लीटर रैली में राहुल की जुबान फिसली तो जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस की हल्लाबोल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूध, आटा, गैस सिलेंडर, सरसों के तेल और पेट्रोल डीजल की कीमत कई गुना बढ़ गई। इस दौरान आटा को लेकर उनकी जुबान ऐसी फिसली कि वे जमकर ट्रोल हो गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल, राहुल गांधी आटे के कुछ साल पुराने दाम और आज के दाम की तुलना कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उन्होंने किलो की बजाय लीटर बोल दिया। उन्होंने कहा कि पहले आटा 22 रुपये लीटर में था और आज 40 रुपये लीटर में बिक रहा है। बस फिर क्या था यह वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर वे जमकर ट्रोल हो गए। इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। यहां तक कि कुछ भाजपा नेताओं से भी इसे पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। असलियत में मामला यह था कि स्पीच के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। इसके चलते वह किलो की जगह लीटर बोल गए। बाद में इसका पूरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती सुधारी है। हालांकि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक हिस्से को वायरल कर राहुल गांधी की चुटकी ली जा रही है। बता दें कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ ‘हल्लाबोल रैली’ की। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में पहुंचे थे। इस रैली में एक बार फिर से राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!