देवघर हवाई अड्डा मामले में मंत्री सिंधिया का बयान, गहन जांच के बाद सामने आएगा सच

इंदौर। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि झारखंड के देवघर हवाई अड्डे के विवाद की गहन जांच होगी. जिसमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी. आरोप है कि इन सभी ने मिलकर एटीसी के अधिकारियों पर दबाव बनाया कि वो उनके चाटर्ड फ्लाइट को देवघर से उड़ने की इजाजत दे, जबकि यह फ्लाइट 31 अगस्त को उड़ने वाली थी.

जांच के बाद सामने आएगा सच: पूरा मामला 31 अगस्त की शाम का है. जब दुमका में नाबालिग लड़की की पेट्रोल से लगाकर हत्या मामले में निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इसके लिए वे देवघर एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन से पहुंचे थे. देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री का आरोप है कि मनोज तिवारी समेत अन्य लोग बिना इजाजत ATC बिल्डिंग में दाखिल हुए. सिंधिया ने इस मामले पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि गहन जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. तब इसे आप सभी के साथ साझा किया जाएगा.

एटीसी से जबरन अनुमति ली: हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद ने 1 सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक संदीप ढींगरा और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी नौ लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने यह आरोप लगाया गया कि रात में टेक-ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं होने के बावजूद एटीसी से जबरन अनुमति ली गई थी.

12 जुलाई को हुआ एयरपोर्ट का उद्घाटन: हवाई अड्डे का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. प्राथमिकी के परिणामस्वरूप दुबे और देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के बीच एक ट्विटर विवाद हुआ था. जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर एटीसी कक्ष में प्रवेश करके मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने बाद में देवघर के उपायुक्त और कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में और दुबे की शिकायत के बाद आधिकारिक गुप्त अधिनियम के तहत शून्य प्राथमिकी दर्ज की है.

क्रिकेट की मार्केटिंग पुस्तक का विमोचन: इधर इंदौर में, सिंधिया ने खेल लेखक सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा लिखित क्रिकेट की मार्केटिंग नामक पुस्तक का विमोचन किया. समारोह में पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले भी मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री ने पिछली रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!