गुलाम नबी आजाद दिल्ली से पहुंचे जम्मू, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, जनसभा को करेंगे संबोधित

जम्मू: दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी  का दामन छोड़ दिया है, जिसके बाद आज रविवार को जम्मू  में उनकी एक रैली आयोजित की गई है. इस रैली में जनता को संबोधित करने के लिए गुलाम नबी आजाद दिल्ली से जम्मू पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है. कांग्रेस पार्टी में करीब पांच दशक रहने के बाद गुलाम नबी आजाद  जम्मू से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. यहीं पर वह अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी ने इससे पहले बताया कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में आजाद की पहली जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी है और हजारों लोग उनका भाषण सुनने के लिए यहां आए हैं. पूर्व मंत्री जी.एम.सरूरी ने बताया कि रविवार की दोपहर दिल्ली से जम्मू आने पर आजाद का भव्य स्वागत किया गया और वह जुलूस के रूप में सैनिक कॉलोनी स्थित जनसभा स्थल तक पहुंचे, जहां वे जनता को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि सरूरी उन नेताओं में हैं जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. संभावना है कि 73 वर्षीय आजाद इस जनसभा में अपनी नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की घोषणा कर सकते हैं.

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, नौ विधायक और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों और जमीनी कार्यकर्तओं ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है. आजाद के स्वागत में जम्मू हवाई अड्डे से जनसभा स्थल तक जाने वाली सड़क पर और सतवारी चौक पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. जनसभा स्थल पर करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सरूरी पिछले एक सप्ताह से जनसभा की तैयारियों में व्यस्त थे. उन्होंने कहा कि ‘ जिन लोगों ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दिया है, वे सभी जनसभा में मौजूद रहे.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!