गुलाम नबी आजाद की आज जम्मू में होने वाली है जनसभा, दिल्ली में अपने आवास से हुए रवाना

जम्मू: दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया है, जिसके बाद आज रविवार को जम्मू  में उनकी एक रैली आयोजित की गई है। इस रैली में शामिल होने के लिए गुलाम नबी आजाद दिल्ली में अपने निवास से जम्मू के लिए रवाना  हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी में करीब पांच दशक रहने के बाद गुलाम नबी आजाद  जम्मू से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. यहीं पर वह अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करेंगे.

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, नौ विधायक और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों और जमीनी कार्यकर्तओं ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है. आजाद के स्वागत में जम्मू हवाई अड्डे से जनसभा स्थल तक जाने वाली सड़क पर और सतवारी चौक पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. जनसभा स्थल पर करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सरूरी पिछले एक सप्ताह से जनसभा की तैयारियों में व्यस्त थे. उन्होंने कहा कि ‘ जिन लोगों ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दिया है, वे सभी जनसभा में मौजूद रहेंगे.’

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!