बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात पर पर भड़के कुमारस्वामी

बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात बनने पर पूर्व सीएम व जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने सीएम बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु झील और राजकालुवे पर अतिक्रमण को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

पत्रकारों से चर्चा में कुमारस्वामी ने मांग की कि मुख्यमंत्री बोम्मई श्वेत पत्र जारी कर जनता को बताएं कि बेंगलुरु में झील और राजकालुवे  (पानी की निकासी की नालियां) पर किसने अतिक्रमण किया है? राजकालुवे के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि पैसा जारी किया गया है, तो पैसा किसके पास गया? जनता को पता होना चाहिए कि अतिक्रमण करने वाले कौन हैं?

पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) भाजपा के हाथ में है। पूरे राज्य को पता है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने क्या किया? उन्होंने कहा कि सीएम बोम्मई कांग्रेस के बारे में जो चाहें कहें, लेकिन मेरे बारे में उन्हें जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। मैंने बेंगलुरु की पेरिफेरल रिंग रोड के निर्माण पर 6,000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया था। यह आज बढ़कर 22,000 करोड़ हो गया है। ये कांग्रेस और भाजपा की उपलब्धि है। उनकी एकमात्र उपलब्धि बीबीएमपी के उस दफ्तर में आग लगाना है, जहां दस्तावेज रखे जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    Translate »
    error: Content is protected !!