नितिन गडकरी के वाहन के नंबर पर जारी हुआ फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र, केस दर्ज

पुणे । केंद्र सरकार द्वारा नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू किए जाने के बाद महाराष्ट्र में अजब कारनामा हुआ जो दिखाता है प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने में कितना फर्जीवाड़ा हो रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के वाहन नंबर पर फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे में पलूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जारी करने वाली एक एजेंसी के खिलाफ डेक्कन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर की यह कार्रवाई उन खबरों के बाद की गई है, जिनमें दावा किया गया था कि देश में कई सर्टिफिकेशन एजेंसियां बिना वाहन को देखे या इसकी जांच किए प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, पलूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट देने वाली इस एजेंसी पर आरोप है कि उसने केंद्रीय मंत्री के वाहन के नंबर पर फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी कर दिया। आरोप के अनुसार, जिस वाहन का पलूशन सर्टिफिकेट जारी किया गया, वह दिल्ली में प्रयोग किया जाता है।
आरोप है कि एजेंसी ने इस वाहन की जांच किए बिना ही बस नंबर के आधार पर पलूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इसके अलावा सर्टिफिकेट के लिए जिस गैस चेकिंग मशीन का प्रयोग किया जाता है, प्रमाण पत्र जारी होने के वक्त उसका भी इस्तेमाल नहीं किया गया। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पीयूसी जारी करने वाली एजेंसियों की गड़बड़ी की खबरें सामने आई थीं। आरोप था कि यह एजेंसियां वाहन की जांच किए बिना ही पलूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट इश्यू कर रही हैं। इसके अलावा नितिन गडकरी द्वारा इस्तेमाल होने वाले वाहन के नाम पर भी कई पीयूसी बनवाने का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस केस की जांच के आदेश दिए थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!