दिल्ली सरकार पर नरोत्तम मिश्रा का निशाना,पहले शराब नीति पर भ्रष्टाचार सिद्ध करें केजरीवाल

इंदौर । मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए. इस दौरान गृहमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्यपाल से समय मांगे जाने पर निशाना साधा है. गृहमंत्री ने कहा कि विषयांतर करना उनका काम है.

गृहमंत्री ने दिल्ली सरकार से शराब नीति में भ्रष्टाचार के लगे आरोपों को सिद्ध करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को प्रमाण देना चाहिए. जब भी उनसे शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार की बात की जाती है तो वे बहाने बनाने लगते हैं, कभी उप मुख्यमंत्री को तोड़ने की कोशिश तो कभी विधायकों को खरीदने जैसी बातें करते हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहाने बनाने से बेहतर है दिल्ली सरकार जो आरोप लगे हैं उन्हें सिद्ध करें.

सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश नहीं

वहीं इस दौरान गृहमंत्री से मध्यप्रदेश में उठ रहे सत्ता परिवर्तन के सवाल पर जब बात की तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की कोई गुंजाइश नहीं है. गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि गणेश चतुर्थी से प्रदेश में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है. इसलिए वे भी मध्यप्रदेश में सुख समृद्धि और विकास की कामना करने खजराना गणेश मंदिर आए हैं.

बता दें राजधानी दिल्ली में शराब नीति और विधायकों की कथित खरीद फरोख्त को आप और बीजेपी में तनातनी जारी है. बीजेपी जहां दिल्ली सरकार की शराब नीति में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगा रही है तो वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने के आरोप लगा रही है. केजरीवाल ने बताया कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं, वहीं बीजेपी का कहना है कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से भटकाने के लिए ड्रामा कर रही है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!