कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर भाजपा का तंज

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आंतरिक चुनाव को मजाक करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने व्यंग्य करते हुए सवाल किया, क्या इस साल अक्टूबर में मूर्ख दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी इस तमाशे की सच्चाई को जानते हैं। पूनावाला ने कहा, कांग्रेस वास्तव में लोकतंत्र मुक्त और जवाबदेही मुक्त पार्टी है। वहां प्रदर्शन से अधिक परिवार और गुण से अधिक चापलूसी अहम है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वहां किसी ऐसे व्यक्ति को दोबारा नेतृत्व देने पर शोरशराबा नहीं होगा, जिसके नेतृत्व में 49 में से 39 विधानसभा चुनावों में और दो लोकसभा चुनावों में हार मिली हो। पूनावाला ने आरोप लगाया कि यह चयन या मुगल सल्तनत शैली में ताजपोशी से ज्यादा कुछ नहीं है जिसे चुनाव जैसे स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी और प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया की आलोचना की थी और आतंरिक चुनाव को दिखावा करार दिया था।

पूनावाला ने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तो खुद संगठन में चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया जो उसकी मुगल शैली की ताजपोशी को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद की आलोचना और कई नेताओं द्वारा उनका समर्थन किए जाने के बाद यह घोषणा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!