MP BJP में फिर जोर पकड़ रही है बदलाव की अटकलें, पढ़िए ये विश्लेषण

भोपाल। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के बाद से सत्ता और भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें अब रफ्तार पकड़ने लगी है. विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पार्टी चुनाव से डेढ़ साल पहले संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं. इन कयासों को मजबूत जमीन नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों ने दी है. कांग्रेस के मुकाबले यकीनन बीजेपी के पास जश्न मनाने का मौका रहा, लेकिन दूर की सोच रखने वाली बीजेपी शहरी वोट में कांग्रेस की सेंध और कमबैक को भी नजरअंदाज नहीं कर रही. लिहाजा सियासी जानकार ये कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के वार्मअप से पहले पार्टी में बदलाव की पूरी संभावना है.

एमपी बीजेपी में होते रहे हैं पोखरण विस्फोट: बीजेपी की कार्यशैली जिस ढंग की है उसमें अटकलें हमेशा सटीक बैठे ऐसा भी नहीं, लेकिन पार्टी जो निर्णय लेती है. वो दीवारों के कान भी नहीं भांप सकते. 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में हुआ घटनाक्रम इसकी मिसाल है. जब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष प्रभात झा को कानों कान खबर नहीं हुई थी और उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर नरेन्द्र सिंह तोमर को ये जवाबदारी दी थी. उस समय प्रभात झा ने खुद ये बयान दिया था कि उनकी विदाई पोखरण विस्फोट की तरह रही. जिसकी भनक आखिरी दम तक उन्हें नहीं लगने दी गई. बीजेपी की कार्यशैली है, वो जानती है कि कब कहां और कैसे निर्णय लेना है. सियासत में कयास अपनी जगह बीजेपी का निजाम अपनी जगह है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!