कालीघाट में बोले कैलाश विजयवर्गीय, राजीव कुमार में अटकी है ममता की जान

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक पर तंज कसा है. श्री विजयवर्गीय ने बुधवार को कालीघाट में मां काली का दर्शन करने के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जान राजीव कुमार में अटकी है.

संवाददाताओं के सवाल के जवाब में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि संघीय ढांचे के तहत एक राज्य की मुख्यमंत्री राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ही सकती हैं, लेकिन इसके पहले ममता जी प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुई थीं. नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार आलोचना करती रही हैं और अब जब सीबीआइ कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की तलाश कर रही है, तो ममता जी ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है.

भाजपा नेता ने कहा कि इससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अभी ही ममता जी क्यों प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं? चिट फंड फंड घोटाला मामले में राजीव कुमार की संलिप्तता है और उन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री सब कुछ कर रही हैं. पूरे देश ने देखा कि राजीव कुमार को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने कोलकाता में धरना दिया था. उससे ऐसा लगता है कि ममता जी की जान राजीव कुमार में ही अटकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!