जेपी नड्डा ने पूनिया-चंद्रशेखर को बुलाकर लिया फीडबैक

नई दिल्ली । संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को दिल्ली में फीडबैक दिया। दोनों नेता एक साथ दिल्ली गए थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की बूथ लेवल योजना और 200 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक लगाए जाने की योजना की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ आने वाले समय में बनाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा आने वाले दिनों में गहलोत सरकार बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती है। वहीं संगठनात्मक स्तर पर ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविरों और बूथ लेवल तक बनने वाली इकाइयों के काम में भी तेजी ला सकती है। बताया जाता है कि जेपी नड्डा ने दोनों नेताओं को सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को एक साथ चलकर चलने की नसीहत दी है। वहीं पार्टी की अब तक की गतिविधियों को लेकर संतोष व्यक्त किया है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे में गति आएगी। मान जा रहा है कि प्रदेश के बड़े नेता गुजरात के चुनावी प्रबंधन पर लगाए जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं संग इस संबंध में चर्चा की है। गुजरात चुनाव में राजस्थान के नेताओं को बड़ी संख्या में प्रबंधन के तौर पर लगाया जाएगा। हालांकि, भाजपा की तरफ से इस फीडबैक बैठक को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम फेस को लेकर लंबे समय से चल रही गुटबाजी चरम पर है। बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में अगले साल यानी 2023 में होने वाले विधासनभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़े जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!