भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। और इस मामले में टीम ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के लिए भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 162 रन के लक्ष्य को भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, पहला वनडे भारत ने 10 विकेट से जीता था।

टीम इंडिया ने हरारे में दूसरे वनडे में जीत के साथ ही इस मैदान पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने हरारे मैदान पर लगातार 11 वनडे मैच जीत लिए हैं। यह किसी विदेशी मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के नाम था। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर 2013 से लेकर अब तक कोई वनडे नहीं गंवाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हैं।

मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा- जिम्बाब्वे के पास कुछ क्वालिटी बॉलर्स हैं। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में भी इस चीज पर गौर किया था। उनके गेंदबाज ने हमारे लिए अच्छी चुनौती पेश की। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने और जीतने के लिए हैं। हम जहां भी यात्रा करते हैं, हमें भारतीय प्रशंसकों का अच्छा समर्थन मिलता है। उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!