इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक:शाह कल भोपाल में इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक लेंगे, पाॅक्सो के साथ भोपाल-इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे एजेंडे

भोपाल:इंटर स्टेट काउंसिल की 22 अगस्त को भोपाल में होने वाली मीटिंग में मध्यप्रदेश तकरीबन 15 मुद्दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखने जा रहा है। इसमें प्रमुख रूप से भोपाल-इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पाॅक्सो एक्ट, पुलिस के मॉडर्नाइजेशन का फंड बढ़ाना, होमगार्ड की ग्रांट के साथ अन्य मसले शामिल हैं।

भोपाल-इंदौर एयरपोर्ट को पूरी क्षमता से विकसित करने और फ्लाइट की सुविधा के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मापदंड देने का मामला काउंसिल में मप्र रखेगा। शाह 21 अगस्त की देर रात भोपाल पहुंचेंगे। अगले दिन कुशाभाऊ सभागार (मिंटो हॉल) में 11 बजे से काउंसिल की मीटिंग लेंगे। इसमें मप्र के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहेंगे।

मध्यप्रदेश चाहता है फास्ट कोर्ट में काम तेजी से हो

बहरहाल, पाक्सो में नाबालिगों के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामले में देरी होती है। मप्र चाहता है कि इन मामलों का डिस्पोजल तेजी से हो। इसी तरह फास्ट कोर्ट में भी काम तेजी से हो। मप्र चाहता है कि पुलिस के रिफाॅर्म का फंड भी बढ़े और होमगार्ड के लिए केंद्र से जो ग्रांट दी जाती है, उसमें कुछ प्रतिशत बढ़ाया जाएगा, क्योंकि यह अब अतिरिक्त बजट मांग रहा है। इसी तरह मप्र में अब कोदो-कुटकी जैसे मोटे अनाज की पैदावार बढ़ रही है। स्व सहायता समूहों के साथ कई किसान इसका उत्पादन करने लगे हैं। मप्र यह मांग रखेगा कि कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार तय करे। साथ ही कुछ टन की खरीदी घोषित करे। इससे आदिवासी वर्ग को फायदा होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!