एक सिगरेट जितना ही नुकसानदायक है पिज्जा

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले दो-तीन दशक में वैश्विक स्तर पर लोगों की औसत आयु समय के साथ कम होती जा रही है। इसके लिए कई तरह की बीमारियों के बढ़ने को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। भारत में फिलहाल एक व्यक्ति की औसत आयु 69 वर्ष है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और खान-पान से संबंधित विकारों के कारण कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण अब लोग पहले की तुलना में कम जीते हैं।शोधकर्ताओं का कहना है कि शराब-धूम्रपान की आदत को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है, एक सिगरेट जीवन अवधि को 11 मिनट तक कम कर देती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप लंबी आयु चाहते हैं तो खान-पान को ठीक रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसमें पौष्टिकता की कमी या अधिक मात्रा में फास्ट और जंक फूड्स का सेवन आपको बीमार करते हुए जीवन अवधि को भी कम कर सकता है। सभी लोगों को इस बारे में सावधानी बरतनी चाहिए।

जंक फूड्स खाने वालों में खतरा : दरअसल, हाल के एक अध्ययन से पता चलता है कि जंक फूड्स खाने वाले लोगों में संज्ञानात्मक गिरावट और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य कई प्रकार की समस्याओं का खतरा हो सकता है। नॉर्थईस्ट रीजनल सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि फास्ट फूड का अधिक सेवन करने वाले अमेरिकी लोगों की जीवन प्रत्याशा, अन्य लोगों की तुलना में कम देखी गई है।

धूम्रपान से होने वाले नुकसान : आहार की आदतें और कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थों के सेवन का शरीर पर किस प्रकार से  प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है, इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इनके संबंध को समझने की कोशिश की। अध्ययनकर्ताों ने पाया कि अल्ट्राप्रोसेस्ड भोजन के अधिक सेवन से लेकर व्यायाम की कमी के कारण वैश्विक स्तर लोगों की औसत आयु समय के साथ कम होती जा रही है।

पिज्जा जैसा चीजें जिसे लोगों का पसंदीदा माना जाता रहा है, वह आपकी उम्र को आठ मिनट तक कम करता है। यानि कि अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो एक सिगरेट और एक पिज्जा से होने वाली औसत आयु में कमी लगभग बराबर ही है।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!