अखिलेश यादव बोले, भाजपा राज में जनता के पैसों की बर्बादी और भ्रष्टाचार को खुली छूट

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है. भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है. स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बदहाल है. उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने खुद तो जनता के हित में कुछ किया नहीं, बल्कि समाजवादी सरकार में जो अच्छे काम हुए थे उन्हें बर्बाद करने को ही अपनी उपलब्धि मान लिया है.

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल को वसूली का अड्डा बना दिया है. ऑपरेशन थियेटर से निकलने के बाद मरीज के परिजनों से स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रुपए मांगने का वीडियो वायरल हुआ है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में प्रसूताओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 और सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया. महिला अपराध रोकने के लिए 1090 और अपराध नियंत्रण के लिए डायल 100 विश्वस्तरीय सेवा की गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने 112 करके बर्बाद कर दिया है.सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए नई उन्नत किस्म की मशीने नहीं खरीदी जा रही है. पुरानी मशीने धूल खा रही है. पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से आवश्यक जांचें भी समय से नहीं हो रही है. भाजपा की डबल इंजन सरकार में मरीजों को दवा, इलाज तक नहीं मिल पा रहा है. जनता अब भाजपा की डबल इंजन सरकार से ऊब चुकी है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!