एनसीपी पर संकट के बादल, साथ छोड़ गए सारे संस्थापक

मुंबई । शरद पवार के अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राजनीतिक भविष्य अधर में आ गया है। पार्टी पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और एनसीपी नेता एक-एक कर शरद पवार का साथ छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। हालत ये हो गई है कि अपने जिन करीबियों को लेकर शरद पवार ने 1999 में एनसीपी की बुनियाद रखी थी उनमें से ज्यादातर नेता आज उनका साथ छोड़कर जा चुके हैं। ज्ञात हो कि करीब 20 साल पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जो संघर्ष हुआ उसमें शरद पवार ने मेघालय के कांग्रेसी नेता पीए संगमा और बिहार के तारिक अनवर के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। उनमें से पवार और संगमा के रास्ते 2004 में ही अलग हो गए थे और 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले तारिक अनवर भी एनसीपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। एनसीपी के गठन में इन्हीं तीनों नेता का अहम किरदार था।
संगमा और तारिक अनवर के एनसीपी का साथ छोड़ने के बाद अब महाराष्ट्र में शरद पवार के जो साथी रहे वो भी अब विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले उनका साथ लगातार छोड़ रहे हैं। एनसीपी का साथ छोड़ने वाले संस्थापक सदस्यों में गणेश नाईक, मधुकर पिचड़ और अकोला से उनके विधायक पुत्र वैभव पिचड़, विजय सिंह मोहिते पाटिल और उनके बेटे रणजीत सिंह पाटिल, पदमा सिंह पाटिल और सचिन अहीर का नाम प्रमुख हैं। एनसीपी के ये वह नाम हैं जिन्होंने शरद पवार के साथ मिलकर पार्टी की बुनियाद रखी और उसे महाराष्ट्र की सियासत में मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की थी। एनसीपी का साथ छोड़ने वाले नेता नेता ज्यादातर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर की पसंद शिवसेना हो रही है। ऐसे में एनसीपी के सामने अपने अस्तित्व को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस में पवार समर्थक जो लोग थे उन्हीं के दम पर यह एनसीपी अस्तित्व में आई थी। इसलिए उनके पास स्थानीय राजनीतिक संस्थान, साधन और कार्यकर्ता थे। इसलिए नई पार्टी के रूप में जो चुनौतियां एनसीपी के सामने आती, उसका उसे सामना नहीं करना पड़ा। शरद पवार अपने राजनीतिक कौशल के जरिए जल्द ही एनसीपी को सत्ताधारी पार्टी के रूप में स्थापित कर दिया था। इस वजह से एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 15 सालों तक सत्ता में बने रहे। शरद पवार के नेतृत्व के कारण शुरुआती दौर से ही पार्टी कार्यकर्ता बेहद सक्रिय रहे और युवा कार्यकर्ता भी बड़े पैमाने पर एनसीपी के साथ बने रहे। पवार के ही कारण एनसीपी के राष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण जगह बनाई। इसलिए पार्टी के राज्य के समर्थक हमेशा उत्साहित रहते हैं और उन्हें आशा रहती है कि उनकी पार्टी का कद बढ़ेगा। संसाधनों की कमी का सामना एनसीपी को 2014 में सत्ता से अलग होने के बाद करना पड़ा। इसी का नतीजा था कि एनसीपी में दूसरे दलों से आए नेताओं के साथ-साथ पार्टी के बुनियाद रखने वाले नेता भी अपना सियासी भविष्य बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाशने में जुट गए हैं। इसका नतीजा है कि अकेला शरद पवार परिवार ही एनसीपी में बचा रह गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!