लालू के पटना पहुंचते ही CM नीतीश ने की मुलाकात.. दिया गुलाब का फूल

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना पहुंचे चुके हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार  बनने के बाद पहली बार लालू पटना पहुंचे हैं. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  लालू प्रासद यादव से मिलने के लिए पहुंचे राबड़ी आवास पहुंचे हैं. नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं. तेजस्वी यादव ने खुद बाहर निकलकर मुख्यमंत्री का राबड़ी आवास में वेलकम किया.

पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुलाकात राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हुई. बता दें कि बुधवार शाम लालू प्रसाद दिल्ली से अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ पटना पहुंचे. राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लालू पहली बार पटना आए हैं. नीतीश और लालू की मुलाकात के वक्त लालू परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे.

महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार पहुंचे पटना: राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार आठवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बने. जिसके बाद मंगलवार को महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. जिसमें कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली. लालू प्रसाद के दिल्ली से पटना आने की चर्चा हो रही थी. लेकिन मंगलवार को वो पटना नहीं आ सके थे. आज शाम वो पटना पहुंचे. लालू के पटना आने की खबर से राजद और उसके समर्थकों में भारी जोश देखने को मिल रहा है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!