बेदखली का नोटिस, पीडि़त परिवार पहुंचे कलेक्ट्रेट

बिलासपुर । बैमा नगोई आश्रित गांव खपराखोल के बेजा कब्जाधारियों को हटाए जाने की नोटिस मिलने पर हडक़ंप मच गया है। आज पीडि़त परिवार के सदस्य न्याय की आस में कलेक्ट्रेट में पहुंचे थे। इस दौरान प्रभावितों ने ज्ञापन सौंप कर आवास, मुआवजा की मंाग प्रशासन के समक्ष रखा है। 
गौरतलब हो कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत बैमा में सेंट्रल जेल के लिये जमीन आरक्षित की गई है। जिसके तहत इस क्षेत्र में केंद्रीय जेल का निर्माण किया जाना है। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा आसपास के बेजाकब्जा को हटाने की शुरुआत शुरु कर दिया है। इस कड़ी में बैमा के आश्रित ग्राम खपराखोल बस्ती को भी हटाने की नोटिस प्रशासन के द्वारा दिया गया है। इस नोटिस के बाद बेजा कब्जाधारियों में हडक़ंप मच गया है।  इसके तहत ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि करीबन 92 परिवारों को नोटिस दी गई है। जिसके तहत कल पुन: बुलाया गया है। इसके पूर्व आज बड़ी संख्या में महिलाएं इस आदेश को लेकर कलेक्ट्रेट के जनदर्शन में पहुंचे। इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि जेल निर्माण के लिये बस्ती को हटाया जा रहा है। यहंा पर पिछले कई पीढिय़ों से हमारा परिवार रह रहा है। लेकिन हाल ही में नोटिस जारी होने के बाद से रहने की समस्या खड़ी हो रही है।  आज इस सिलसिले में प्रभावित परिवार के सदस्यों ने हटाने के पूर्व उचित आवास और मुआवजे की मंाग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचना बताया। इस संबंध में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी मांगें ज्ञापन में रखकर न्याय की मंाग की है। आज इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला एवं ग्रामीण कब्जाधारी उपस्थित थे।
हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की नहीं मिली राशि
शौचालय निर्माण  के बाद सरपंच की मनमानी के चलते हितग्राहियों को निर्माण की राशि नहीं मिल पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ जनदर्शन में शिकायत के लिये पहुंचे। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अटर्रा जनपद बिल्हा के अंतर्गत करीबन 100 से 150 शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले 4 वर्ष पूर्व कराया गया था। इस दौरान हितग्राहियों ने राशि मिलने की आस में अपने पास की राशि को निर्माण कार्य में लगा दिया। लेकिन इसके बाद उन्हें आज तक की स्थिति में राशि नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस सिलसिले में गांव के हितग्राहियों ने सीधे तौर पर ग्राम सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके तहत हितग्राहियोंं को 12 हजार रुपये दिया जाना है। लेकिन सरपंच द्वारा मौखिक तौर पर राशि आज कल में दिए जाने की बात कहकर गुमराह करने की बात कही है। आखिरकार इससे परेशान ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये आज शिकायत करने के लिये कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर उक्त राशि तत्काल दिलाए जाने की मंाग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!