नई दिल्ली : टीवी सीरियल शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को इस संबंध में नोटिस जारी कर मुकेश खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है.
स्वाति मालीवाल ने कहा कि शक्तिमान सीरियल के अभिनेता मुमेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहें है कि कोई लड़की अगर किसी को सेक्स संबंध बनाने के लिए बोलती है तो वह लड़की नहीं बल्कि वैश्या है. उन्होंने कहा कि मुकेश खन्ना का यह बयान महिला विरोधी है.

दिल्ली पुलिस के नोटिस









