शिवराज कैबिनेट में एक दर्जन प्रस्तावों पर होगी चर्चा, बनेगा नारी सम्मान कोष, नई सहकारिता नीति भी आयेगी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में सीएम नारी सम्मान कोष बनाए जाने को लेकर मुहर लगाई जाएगी. कैबिनेट की बैठक में नई सहकारिता नीति 2022 लागू करने पर भी विचार किया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. इसमें 18 साल तक की आयु के बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करने सरकार उनकी पढ़ाई, इंटर्नशिप और ट्रेनिंग कोर्स कराया जाएगा.

कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगा विचार:

  • कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की नई सहकारिता नीति 2022 का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. इसमें स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, खनिज, इवेंट मैनेजमेंट, पशु, आहार, सेवा क्षेत्र, ग्रामीण परिवहन आदि क्षेत्रों में प्राथमिक समिति से लेकर महासंघ गठित किए जाएंगे.
  • मुख्यमंत्री बाल आर्शीर्वाद योजना को लागू किए जाने का प्रस्ताव. इसमें 18 साल तक की आयु के बच्चों को अपने पैरों पर खड़े करने के कई उपाए किए जा रहे हैं.
  • मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष को लागू किए जाने का प्रस्ताव.
  • मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना को लागू करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा.
  • हाईकोर्ट जबलपुर, खंडपीठ ग्वालियर और इंदौर में कर्मचारियों द्वारा अधिक भुगतान किए जाने के मामले में वसूली के संबंध में हाई कोर्ट में दायर विभिन्न याचिका पारित आदेश के संबंध में निर्णय लिया जाएगा.
  • साल 2022-23 में सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को आगे जारी रखा जाएगा.
  • एमपी असंगठिक शहरी और ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल में नए प्रशासनिक ढांचे को मंजूरी दिए जाने सहित पेंच व्यपवर्तन वृहद सिंचाई परियोजना की चतुर्थ पुनरीक्षित स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!