भोपाल में तिरंगा रैली जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा समेत कई नेता मौजूद

भोपाल    राजधानी भोपाल की सड़कों पर अद्भुत सीन देखने को मिला। बच्चे, नौजवान, माताएं, बेटियां, बुजुर्ग सड़क पर उतरे। सभी हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम् बोलते हुए देशभक्ति के रंग में रम गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगा रैली निकाली। वे खुली जीप में सवार हैं। रैली पॉलिटेक्निक चौराहे से शुरू हुई, जो व्यापमं चौराहा पहुंची। सीएम के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल रहे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में बच्चे-बड़े अपने हाथों में तिरंगा थामे हैं। उनमें जोश देखने को मिल रहा है। देशभक्ति के गीतों ने समां बांध दिया। बारिश में भी उत्साह देखते ही बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानी लड़े। आज उसी देशभक्ति में हम सब रंगे हैं। हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं। तिरंगा हम अपनी कमाई से लेंगे। संकल्प है कि पूरे मध्यप्रदेश में हर घर में तिरंगा लहराएंगे। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के लिए सीएम रैली में शामिल हुए। शाम 5.15 बजे से रैली शुरू हुई, जो बाणगंगा होते हुए रोशनपुरा चौराहा पहुंचे। रोशनपुरा झुग्गी बस्ती के रहवासियों और बच्चों ने सीएम की रैली का तिरंगा झंडा दिखाकर स्वागत किया। इसके बाद रैली आगे बढ़ गई। रोशनपुरा चौराहे पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया। न्यू मार्केट में व्यापारियों ने रैली का स्वागत किया।

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

देशभर के साथ एमपी में भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। प्रदेशभर में इस अभियान के दौरान करीब 1 करोड़ 51 लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य तय किया है। करीब एक करोड़ झंडे स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से 20 लाख तिरंगे झंडे का लॉट मिल चुका है।

40 हजार तिरंगा वितरण केन्द्रों से मिलेंगे झंडे

प्रदेश भर में तिरंगा विक्रय के लिए अभी 40 हजार वितरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां से आम लोग खुद तिरंगा खरीद सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!