शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ को महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल करने पर भाजपा खफा

मुंबई । शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ को महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल करने के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फैसले पर बीजेपी की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं।  बीजेपी की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र की बेटी पूजा चव्हाण की मौत का कारण बने संजय राठौड़ को फिर से मंत्री का पद दिया गया है। मैं उनके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।’
पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने फैसले का बचाव किया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘एमवीए सरकार के दौरान उन्हें (राठौड़) क्लीन चिट दे दी गयी थी, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दी थी। अगर किसी को इस पर और कुछ कहना है तो उसकी बात भी सुनी जा सकती है।”
संजय राठौड़ के मंत्री बनने के बाद से एक बीजेपी नेता किरीट सोमैया का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि आत्महत्या वास्तव में संजय राठौड़ द्वारा की गयी “हत्या” थी। आज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल  सोमैया ने हालांकि इस मुद्दे पर कोई  प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ज्ञात रहे कि महाराष्ट्र के वन मंत्री रहे संजय राठौड़ को तात्कालीन विपक्षी दल बीजेपी  द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण पद छोड़ना पड़ा था। उनके ऊपर पुणे में 23 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले से जुड़े होने का आरोप लगे थे। मंत्री पर आरोप था कि महाराष्ट्र के बीड जिले की मूल निवासी पूजा चव्हाण अपने भाई और अपने दोस्तों के साथ पुणे में अंग्रेजी भाषा सीखने का कोर्स करने के लिए रह रही थी। महिला ने 8 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!