बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश, दोपहर 2 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

पटना: बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन टूट गया  है. सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने इसी बीच 164 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर सरकार बनाने का भी दावा पेश किया है. बुधवार को दोपहर 2 बजे ही शपथ ग्रहण समारोह होगा. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि- ‘हमारे पार्टी के एमपी एमएलए के विचार विमर्श से ये इच्छा हुई है कि हम लोगों को NDA छोड़ देना चाहिए. इसलिए हमने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया’

164 विधायकों का समर्थन- नीतीश कुमार : सरकार का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पास सात पार्टियों का समर्थन है. इसमें 164 विधायक शामिल हैं. हम लोग मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. इसी के साथ नीतीश कुमार ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ”हमारे पार्टी के नेताओं ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हम उनसे अलग हो जाएं. यह पार्टी का फैसला है. हमारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्टैंड एक है.” हालांकि, शपथग्रहण के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि, जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा. लेकिन ये कब होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं. राज्यपाल जो भी तारीख तय करेंगे, उस दिन ये समारोह किया जाएगा.

कार्यकारी मुख्यमंत्री नीतीश का बयान

बीजेपी की साजिश सभी को पता- तेजस्वी : तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की जनता ने विपक्ष को संदेश दे दिया है कि जो मजबूती से जनता के सवालों के लिए लड़ता है, उसका साथ दिया जाता है. उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया. तेजस्वी ने कहा है कि ”बीजेपी ने साजिश के तहत पार्टी को खत्म करने का प्रयास किया था. पंजाब में अकाली के साथ भी ऐसा ही किया गया.”

नीतीश कुमार ने निडर होकर फैसला किया- तेजस्वी : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जनता विकल्प चाहती है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, प्रधानमंत्री के सामने इसकी मांग की गई थी. देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त है. हमें देश के संविधान को बचाना है. इतना ही नहीं, तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देश के माहौल को खराब किया जा रहा है. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ भी की. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने निडर होकर निर्णय लिया है.

नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर तेजस्वी ने क्या कहा? : तेजस्वी ने आगे कहा कि, हम चाचा-भतीजा लोग हैं. हर घर में लड़ाई होती है उस पर ध्यान नहीं देना है. देश में अराजकता का माहौल है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे परिपक्व नेता हैं. प्रधानमंत्री वाले सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इस सवाल का जवाब मैं नीतीश जी पर छोड़ता हूं.

नीतीश चुने गए महागठबंधन के नेता: नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है. महागठबंधन के नेताओं के साथ हुई बैठक में इसका फैसला हुआ. इस बीच, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए. जहां राज्यपाल को समर्थन का पत्र सौंपेंगे.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!