भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद जीता पदक

बर्मिंघम: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था और भारतीय लड़कियों ने ये कर दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुख्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में मैच का नतीजा शूटआउट के जरिए निकाला गया, जहां भारत ने बाजी मारी। भारत ने शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की और इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीसरी बार पदक जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, 2002 में मैनेचेस्टर CWG में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।  भारत इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है, लेकिन 16 साल के बाद पहली बार कोई पदक भारतीय महिला हॉकी टीम जीतने में सफल हुई है। बता दें कि पिछले साल टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत को सेमीफाइनल के बाद कांस्य पदक मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। CWG 2022 में भारत का ये 41वां पदक है। भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!