फ्लोरिडा: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज यानी के सात अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फोर्ट लॉडरहिल में खेला जा रहा है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है.टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 189 रन का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया के लिए श्रेयश अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली.









