अखिलेश का आरोप, तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगा करवा सकती हैं भाजपा

लखनऊ । देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में है। इस लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से सोशल मीडिया पर डिस्प्ले पिक्चर में तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है जिसका असर भी दिखाई दे रहा है।इस बीच हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आगाह करना चाहता हूं कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे भी करवा सकती हैं। हम सभी ने देखा था कि कासगंज में क्या हुआ था। कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे किए थे। बता दें कि कासगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे युवकों के साथ झगड़े के बाद 26 जनवरी, 2018 को हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास देखिए तब वर्षों तक उसने अपने स्थान पर तिरंगा नहीं लगाया था। अपने बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा अभियान मना रही है, लेकिन देश को एहसास करना होगा कि भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक शाखा है और हम इतिहास को देखते हैं कि आरएसएस में वर्षों तक अपने स्थान पर तिरंगा झंडा नहीं लगाया है। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकार नहीं चाहते कि लोग जन्माष्टमी मनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का महंगाई से कोई लेना देना नहीं है उसने तो दूध और दही पर जीएसटी पर लगा दिए हैं यदि कोई बाबा भोलेनाथ पर एक पैकेट दूध चढ़ाना चाहे, तब उसे कर नहीं देना पड़ेगा। यह सरकार चाहती है कि लोग जन्माष्टमी ना मनाएं। लखनऊ में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में लगाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान किया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर समाजवादी सरकार के समय तिरंगा ध्वज लहराया गया। भाजपा जब-जब सरकार में आती है महंगाई बढ़ा देती है। देश में इतनी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार कभी नहीं था। भाजपा का महंगाई से कोई लेना देना नही है। आज हर चीज के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध, दही, घी से लेकर खाने-पीने की चीजों पर पर कभी टैक्स नहीं लगा था, भाजपा ने उस पर भी जीएसटी लगाकर मंहगा कर दिया।
अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा दिखावा है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये भाजपा दंगा भी करा सकती है। पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया था। अखिलेश के बयान के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया है। पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तब अखिलेश यादव ने किया है। जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!