सावन में निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी, तीन स्वरूपों में हुए राजाधिराज के दर्शन, सीएम शिवराज भी हुए शामिल

उज्जैन। सावन माह के तीसरे सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई. इस दौरान भक्तों को बाबा महाकाल के तीन रूपों में दर्शन हुए. परंपरा अनुसार भगवान महाकाल का पूजन किया गया. बाबा महाकाल शिव तांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले हैं. पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश विराजित हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्नी साधना सिंह भी बाबा की शाही सवारी में शामिल हुए.  सोमवार को लाखों भक्त भी महाकाल की सवारी का हिस्सा बनने उज्जैन पहुंचे.

Mahakal Shahi Sawari

महाकाल शाही सवारी

CM Shivraj attend Mahakal Shahi Sawari

महाकाल शाही सवारी में शामिल हुए सीएम शिवराज

CM Shivraj and his wife worshiped Baba Mahakal

Mahakal Shahi Sawari in Ujjain

सशस्त्र पुलिस बल ने दी बाबा को सलामी: एक अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और 2 अगस्त को नागपंचमी होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं.शाही सवारी में शामिल होने के दौरान सीएम ने बाबा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. सोमवार शाम चार बजे शुरू हुई शाही सवारी शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए शिप्रा के रामघाट पहुंची. यहां बाबा का अभिषेक हुआ. इसके बाद सवारी फिर से महाकाल मंदिर पहुंचेगी. शाम 4 बजे सवारी के मंदिर से बाहर आते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने बाबा महाकाल को सलामी दी.

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!