स्पेशल कोर्ट ने संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में दिया

मुंबई। धन संशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। ईडी ने संजय राउत को 8 दिनों के लिए रिमांड पर मांगा था, लेकिन विशेष अदालत ने 4 अगस्त तक के लिए रिमांड पर दिया है। संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि संजय राउत दिल की बीमारियों के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी की गई थी। इसके साथ ही उनके वकील ने इससे जुड़े कागजात भी कोर्ट के समक्ष पेश किए। संजय राउत के वकील को उनसे मिलने की इजाजत दे दी गई है। संजय राउत के वकील ने इस बात की भी मांग की है कि उनसे देर रात तक पूछताछ नहीं की जानी चाहिए, जिसके जवाब में ईडी ने कहा कि उनसे रात 10:00 बजे तक ही पूछताछ की जाएगी। इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाताक की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि संजय राउत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पा’ में एक डायलॉग है ‘झुकेगा नहीं’। असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं। जो कहते थे, वे झुकेंगे नहीं आज वे सब तरफ हैं। यह बाला साहेब द्वारा दिखाया गया निर्देश नहीं है। राउत ही सच्चे शिवसैनिक हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए ठाकरे ने कहा कि हमारे खिलाफ बोलने वाले का सफाया करना होगा-ऐसी मानसिकता के साथ प्रतिशोध की राजनीति चल रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दोपहर बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। रविवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राउत के आवास पर करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। अधिकारियों ने दावा किया कि राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत देर रात 12:05 बजे हिरासत में लिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!