आज से बदल गए ये 4 नियम, जो डालेंगे आप पर प्रभाव

दिल्ली: आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है. एक अगस्त से कई नियम बदल रहे हैं. पैसों के लेन देन से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो रहा है. इसके साथ ही आज से इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर फाइन देना पड़ेगा. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो गया है. आज से बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक से जुड़े नियम बदल जाएंगे.

रसोई गैस की कीमतें

रसोई गैस की कीमतें

रसोई गैस की कीमतें
देश में एलपीजी इस्तेमाल करने वालों को राहत मिली है,आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हुए हैं. दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

बता दें, हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमते तय होती हैं. पिछले महीने भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटी थी. जबकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया बड़ा बदलाव

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया बड़ा बदलाव

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया बड़ा बदलाव
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के चेक से भुगतान के नियम बदल जाएंगे. रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस का पालन कर करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक से भुगतान के नियमों में बदलाव किया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि एक अगस्त से पांच लाख रुपये या उससे अधिक के अमाउंट वाले चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा. इसके तहत चेक जारी करने वालों को चेक से जुड़ी जानकारी बैंक को SMS, नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल ऐप से देनी होगी. इसके बाद ही चेक क्लीयर हो पाएगा.

आईटीआर भरने पर फाइन

आईटीआर भरने पर फाइन

आईटीआर भरने पर फाइन
इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. अब आज से इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर लेट फाइन लगेगा. इनकम टैक्स इंडिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. डेडलाइन के बाद रिटर्न फाइल करने पर पांच लाख रुपये या उससे कम आय होने पर 1,000 रुपये लेट फीस लगेगी. पांच लाख से ज्यादा की आय पर लेट फीस 5,000 रुपये होगी. यह रकम बढ़कर 10,000 रुपये तक जा सकती है.

पॉजिटिव पे सिस्टम

पॉजिटिव पे सिस्टम

पॉजिटिव पे सिस्टम
रिजर्व बैंक ने बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए साल 2020 में चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत की थी. इस सिस्टम के जरिए चेक के माध्यम से भुगतान 50,000 से अधिक के भुगतान के लिए कुछ अहम जनाकारियों की जरूरत पड़ती है. इसी सिस्टम को आज से बैंक ऑफ बड़ौदा लागू करने जा रहा है. इस सिस्टम के अनुसार SMS, बैंक के मोबाइल ऐप या फिर एटीम के जरिए चेक जारी करने वाले व्यक्ति को चेक से जुड़ी कुछ जानकारियां बैंकों को देनी होती हैं.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!