हादसे की जांच के आदेश, CM शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान, विपक्ष बोला घटना के पीछे सरकार का निकम्मापन

जबलपुर। शहर में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां न्यू लाइफ मल्‍टी स्‍पेशिलि‍टी अस्‍पताल में भीषण आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. जिसके बाद अब सीएम शिवराज ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

आग पर काबू पाया गया: जबलपुर के चंडाल भाटा स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनके परिजन जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागने की कोशिश करते नजर आए. आग काफी भीषण थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रि‍गेड ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, आग इतनी भीषण थी कि लोगों को भागने का मौका नहीं मिला, जिस कारण कई लोग जिंदा जल गए. हादसे के दौरान अस्‍पताल में कितने मरीज और कितने मरीजों के अटेंडर मौजूद थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है.

मृतकों की हुई पहचान: हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 7 मृतकों की पहचान हो गई है. इसमें 3 हॉस्पिटल के स्टाफ सदस्य हैं. मृतकों के नाम

2. स्वाति वर्मा (24), निवासी- नारायणपुर, मझगंवा, जिला सतना (स्टाफ सदस्य).

4. दुर्गेश सिंह (42), पिता- गुलाब सिंह, निवासी आगासौद, पाटन रोड, माढोता (जबलपुर).

6. अनुसूइया यादव (55), पति – धर्मपाल, निवासी- चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी).

अन्य की पहचान की जा रही है.

शार्ट सर्किट से लगी आग: जबलपुर में लगी आग के पीछे जो शुरुआती जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर शार्ट सर्किट से आग लगी. आग पर तत्कार काबू नहीं पाया जा सका और बहुत तेजी से इसने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि अभी इस पर जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल हॉस्पिटल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है. घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरु किया गया है.

कमलनाथ ने जताया दुख: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, “जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ, यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही: पिछले साल 8 नवंबर को भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी, इस घटना में आईसीयू वार्ड में भर्ती 40 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी. अब जबलपुर अस्पताल से भी ऐसी ही घटना सामने आई है. ऐसे में सवाल उठता है कि कब तक ऐसे ही अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा.

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!