भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी मात, मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाया

बर्मिंघम: भारतीय टीम ने दबाव में अपना ‘आक्रामक रवैया’ दिखाते हुए रविवार को महिला क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया. पाकिस्तान का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बारिश के कारण 18-18 ओवर के किए गए मुकाबले में महज 99 रन पर ढेर कर दिया.

मंधाना की पारी में तीन छक्के और आठ चौके जड़े थे. उन्होंने ऑफ स्पिनर तुबा हसन पर बाहर निकलकर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज डायना बेग की गेंद पर कवर में लगा उनका छक्का भी दर्शनीय था. यह इस साल में दूसरा मैच था जिसमें भारत-पाक मुकाबला करीबी नहीं रहा और भारत ने आसानी से जीत हासिल की. भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में 50 ओवर के विश्व कप में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हरा दिया था.

राष्ट्रमंडल खेलों के इस मुकाबले में एजबेस्टन में काफी संख्या में खेल प्रशंसक मौजूद थे. रूक रूक कर होने वाली बारिश के कारण मैच 45 मिनट देर से शुरू हुआ जिससे मुकाबला प्रत्येक टीम के 18-18 ओवर का कर दिया गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरूआती क्रिकेट मैच की तुलना में 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में काफी प्रशंसक पहुंचे लेकिन ऐसा नहीं लगा कि पूरे टिकट बिके हैं.

भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. उनके अलावा आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रन का योगदान दिया. राणा ने चार ओवर में 15 रन और राधा यादव ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. रेणुका सिंह ने मेडन ओवर से शुरूआत की जो टी-20 प्रारूप में दुर्लभ होता है. उन्होंने चार ओवर में एक मेडन से 20 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया.

राणा ने मुनीबा और मरूफ के विकेट झटके. कप्तान हरमनप्रीत ने अंतिम एकादश में अतिरिक्त ऑल राउंडर को खिलाया. उन्होंने स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ के स्थान पर राणा को शामिल किया. कोविड-19 से उबरने के बाद देर से टीम से जुड़ी बल्लेबाज एस मेघना को हरलीन देयोल की जगह अंतिम एकादश में रखा गया.

संक्षिप्त स्कोर :

भारत: 11.4 ओवर में 102/2 (स्मृति मंधाना 63 नाबाद, शेफाली वर्मा 16, टुबा हसन 1/18, ओमैमा सोहेल 1/20).

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!