“सामाजिक पारदर्शिता बहुत जरूरी, हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार”

रायपुर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. छात्रों को उपाधि देने के बाद CJI ने उन्हें बधाई दी और कहा कि “आज का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. युवा लगातार आज बेहतर कर रहे है. कड़ी मेहनत का और कोई विकल्प नहीं होता. आपके पास अभी आगे बेहतर करने का बहुत समय है. सभी क्षेत्रों में बेहतर करने आपके पास अवसर है. सामाजिक पारदर्शिता बहुत आवश्यक है. प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है. लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए. विधिक कार्यवाही की रक्षा करना आपका कर्तव्य है. लोगों को उनका अधिकार बताना होगा. आपके पास एक विजन होना चाहिए. भोजन, आवास, मूलभूत अधिकार लोगों को दिलाना प्राथमिकता होना चाहिए. ” दीक्षांत समारोह में सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी भी चांसलर के रूप में उपस्थित रहे. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस अब्दुल नजीर कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह: दीक्षांत समारोह में बीए एलएलबी (ऑनर्स ) बैच 2015 से 2020 के 160 स्टूडेंट्स, बीए एलएलबी बैच 2016 -2021 के 147 स्टूडेंट्स , 2019-2020 एवं 2020-2021 के एलएलएम के 49 और पीएचडी के 4 छात्र छात्राओं को डिग्री दी गई.

सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वागत: सीजेआई एनवी रमना शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. सीएम भूपेश बघेल ने होटल बेबीलॉन केपिटल पहुंचकर सीजेआई एनवी रमना का स्वागत किया और सौजन्य मुलाकात की. सीएन ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीश एवं हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वीसी विवेकानंदन उपस्थित रहे.

राज्य अतिथि का मिला दर्जा : भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है. उनके दौरे को लेकर रायपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे फ्लाइट से 12.25 बजे विशाखापट्टनम के लिए रवाना होंगे.

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!