कार्यक्रम में क्यों नहीं आए गोविंद सिंह राजपूत, प्रहलाद पटेल करते रहे इंतजार, क्या है नाराजगी की वजह

दमोह। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारत में कोयला एक निश्चित समय के लिए है. बांध से बिजली बनाई जा रही है. लेकिन आज हमारे सामने नए बांध बनाने की भी चुनौती है. ऐसे में विकल्प क्या बचता हैं. केवल सौर ऊर्जा. सौर ऊर्जा के लिए 30 परसेंट केंद्र सरकार सब्सिडी देती है, 30 परसेंट राज्य सरकार सब्सिडी देती है. बाकी 30 परसेंट बैंक से फाइनेंस हो जाता है. उन्होंने कहा कि पवन ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, सोलर ऊर्जा का ही भविष्य है.

क्यों नहीं आए प्रभारी मंत्री : कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित थे. लेकिन जिला प्रशासन ने उनके आगमन का कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं किया. माना जा रहा है कि वह प्रहलाद पटेल से नाराज चल रहे हैं, दरअसल पिछले दिनों जब पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आए तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सागर पहुंचे थे, वहां पर उन्होंने गोविंद राजपूत के भतीजे को जिला पंचायत का चुनाव हराने वाले सर्वजीत सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी थी. इसके बाद ये फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चला. बताया जाता है कि गोविंद सिंह राजपूत अपने भाई को सागर जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं, इसमें प्रहलाद पटेल रोड़ा बने हुए हैं. इस कार्यक्रम में न आने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है, हालांकि प्रहलाद पटेल कार्यक्रम में काफी देर तक प्रभारी मंत्री का इंतजार करते रहे. लेकिन जब वह नहीं आए तो उन्होंने कार्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी.

प्रहलाद पटेल ने संस्मरण सुनाया : मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारत में कोयला एक निश्चित समय के लिए है. पानी की जो परिस्थितियां हैं, उसमें बांध में बिजली बना पाएंगे. यदि बांध में सिल्ट जमेगी या बारिश कम होगी तो भी विद्युत उत्पादन में फर्क पड़ेगा. इसकी जो चुनौतियां हैं, वह तो आपके हाथ में नहीं हैं. पटेल ने अपना एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कॉलेज से निकलने के बाद जब वह विरोध की राजनीति करते थे, तब एक गांव में पहुंचे तो पता चला कि वहां का ट्रांसफार्मर जल गया है. ग्रामीणों ने बताया कि 15 किसान ऐसे थे, जिन्होंने बिना कनेक्शन लिए उसमें सीधी लाइन फंसाकर कनेक्शन ले लिया. इससे ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर जल गया है. तब मैंने कहा कि आपकी यह फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी. इसके बाद ग्रामीणों ने पूरा पैसा बिजली विभाग के पास जमा कराया. बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि साहब आपकी अनुमति हो तो हम नया ट्रांसफार्मर रख दें. क्योंकि ग्रामीणों ने पूरा बिल जमा कर दिया है. यह जवाबदारी की बात है. प्रहलाद पटेल ने कहा कि आप विरोध करके भी अच्छा काम कर सकते हैं, बशर्ते आप सिद्धांत पर आधारित राजनीति करें.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!