अक्षर पटेल का धमाल, भारत ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर श्रृंखला जीती

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारतीय टीम ने आल राउंडर अक्षर पटेल की 35 गेंद में पांच छक्के और तीन चौके जड़ित 64 रन की नाबाद पारी के दम पर रविवार को यहां रोमांच से भरे दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को दो गेंद रहते दो विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की. भारत ने पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज की थी.

पटेल के छक्के से टीम ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बनाकर श्रृंखला जीत ली. उन्होंने 40 रन देकर एक विकेट भी झटका. टीम ने धीमी पिच पर 10 ओवर तक बिना विकेट गंवाये 42 रन बना लिये थे. बारिश की बाधा के बाद 11वें ओवर में भारत ने कप्तान शिखर धवन (13) का विकेट गंवा दिया. रोवमैन शेपर्ड की गेंद पर काइल मेयर्स ने डीप थर्ड मैन पर शानदार कैच लपककर धवन की पारी का अंत किया.

पर मेयर्स ने 18वें ओवर में सूर्यकुमार को बोल्ड कर भारतीय टीम को 79 रन पर तीसरा झटका दिया. सैमसन ने आते ही फाइन लेग पर पर चौका लगाया. उन्होंने इसके बाद 20वें और 24वें ओवर में हेडन वॉल्श पर कवर्स के ऊपर और लांग ऑफ पर शानदार छक्के जड़े. सैमसन और श्रेयस अय्यर धीरे धीरे मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे. 25 ओवर तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 124 रन था. उसे अगले 25 ओवर में 188 रन की दरकार थी.

अय्यर कुछ ही देर में अल्जारी जोसफ की यॉर्कर पर पगबाधा आउट हुए. हालांकि भारतीय बल्लेबाज ने इस फैसले का रिव्यू लिया लेकिन यह वेस्टइंडीज के पक्ष में रहा. इस तरह अय्यर और सैमसन के बीच 99 की भागीदारी का अंत हुआ. टीम का स्कोर 35 ओवर के बाद चार विकेट पर 187 रन था और आवश्यक रन रेट 8.33 था. सैमसन ने 38वें ओवर में जेडन सील्स की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, पर अगले ओवर में रन आउट हो गये.

वेस्टइंडीज के लिये अल्जारी जोसफ और काइल मेयर्स ने दो दो विकेट झटके. जेडन सील्स, रोमारियो शेपर्ड और अकील हुसैन को एक एक विकेट मिला. वहीं पहले वनडे में सस्ते में आउट होने वाले होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभायी. उन्होंने मेयर्स (39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 65 रन और फिर शामराह ब्रुक्स (35 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 62 रन की भागीदारी निभायी.

शार्दुल ठाकुर (54 रन देकर तीन विकेट) ने पहले ही ओवर में 13 रन गंवा दिये थे लेकिन इसकी भरपायी उन्होंने तीन विकेट चटकाकर की. आवेश खान पदार्पण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने छह ओवर में 54 रन दिये. मोहम्मद सिराज हालांकि कोई विकेट नहीं चटका सके लेकिन उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन से 46 रन दिये.
पटेल (40 रन देकर एक विकेट) और दीपक हुड्डा (42 रन देकर एक विकेट) ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि युजवेंद्र चहल (69 रन देकर एक विकेट) ने एक विकेट चटकाया लेकिन थोड़े महंगे साबित हुए.

मेयर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने पदार्पण कर रहे आवेश पर चौथे और छठे ओवर में बाउंड्री लगायी जिससे भारतीय गेंदबाज ने अपने पहले तीन ओवर में 36 रन लुटा दिये थे.

मेयर्स ने ठाकुर पर पहली दो गेंद में एक चौका और एक छक्का जड़ा. सिराज ने हालांकि शुरूआती स्पैल में कसी गेंदबाजी की. हुड्डा ने टीम को पहली सफलता मेयर्स को आउट कर दिलायी. फिर होप और ब्रुक्स ने साझेदारी बनानी शुरू की. हुड्डा और पटेल ने फिर कसी गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम 10वें से 20वें ओवर तक केवल 42 रन ही जोड़ सकी.

पूरन ने पटेल पर एक और छक्का जड़कर 42वें ओवर तक होप के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की. वेस्टइंडीज के कप्तान ने फिर आवेश पर अपनी पारी का छठा छक्का जमाया. लेकिन ठाकुर ने उन्हें बोल्ड कर इस भागीदारी का अंत किया. होप ने चहल की दो गेंद पर दो छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया. रोवमैन पॉवेल (13 रन) और रोमारियो शेपर्ड (नाबाद 14 रन) ने वेस्टइंडीज को 300 रन के पार पहुंचाया. वेस्टइंडीज ने अंतिम 10 ओवर में 93 रन जोड़े.

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!