गिल और गेंदबाजों ने भारत को जीत दिलाई, सीरीज 3-0 से जीती

 भारत ने वेस्टइंडीज को वर्षा से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 119 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. शुभमन गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन और फिर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब रहा.

किंग ने पांचवें ओवर में अक्षर पटेल पर छक्के के साथ पारी की पहली बाउंड्री लगाई जबकि सलामी बल्लेबाज शाई होप ने भी सिराज की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. होप हालांकि 33 गेंद में 22 रन बनाने के बाद चहल की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में चूक गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें स्टंप कर दिया. पूरन एक रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब सिराज ने उनका कैच टपका दिया.

पूरन भी इसके बाद कृष्णा की गेंद पर मिड आन पर धवन को कैच दे बैठे जिससे वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा. ठाकुर ने अगले ओवर में अकील हुसैन (01) को मिड आन पर धवन के हाथों कैच कराके वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया. चहल ने कीमो पॉल को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और फिर हेडन वाल्श जूनियर (10) को भी स्लिप में धवन के हाथों कैच कराया. उन्होंने जेडन सील्स (00) को गिल के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई.

भारत के रनों का शतक 20वें ओवर में पूरा हुआ. गिल और धवन की सीरीज में यह दूसरी शतकीय साझेदारी थी. गिल ने भी सील्स की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. धवन हालांकि हेडन वाल्श की गुगली पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा बैठे और मिड विकेट पर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. उन्होंने 74 गेंद की अपनी पारी में सात चौके जड़े.

धवन इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 22वें बल्लेबाज भी बने. मैच दोबारा शुरू होने पर गिल और अय्यर ने वाल्श के पहले ओवर में ही छक्के जड़ दिए. गिल ने सील्स पर लगातार दो चौके मारे जबकि अय्यर ने होल्डर और अकील हुसैन (43 रन पर एक विकेट) की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. अय्यर हालांकि हुसैन की गेंद पर लांग आन पर पॉल को कैच देकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा. सूर्यकुमार यादव छह गेंद में आठ रन बनाने के बाद वाल्श का दूसरा शिकार बने. इसके कुछ देर बाद दोबारा बारिश आ गई और भारतीय पारी को वहीं समाप्त करना पड़ा.

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!