हारे हुए BJP प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, वोटरों को फूल माला पहनाकर किया स्वागत

सागर। चुनाव जीतने के बाद आपने तो विजय जुलूस काफी देखे होंगे, लेकिन कोई प्रत्याशी अगर चुनाव में हार जाए इसके बाद जुलूस निकाले तो अचरज होता है.मध्यप्रदेश के सागर जिले से कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है. यहां के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में हारे हुए प्रत्याशी ने जुलूस निकालकर ना सिर्फ मतदाताओं का आभार माना, बल्कि फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया.

मतदाताओं को पहनाया फूल-माला: नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम 17 जुलाई को सामने आए. इस परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत मिली. 48 में से 40 वार्डों पर भाजपा अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही, लेकिन गुरु गोविंद सिंह वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सपना अहिरवार कांग्रेस के प्रत्याशी शशि जाटव से कुछ ही मतों के अंतर से हार गईं. कांग्रेस प्रत्याशी को 1,692 वोट हासिल हुए तो वहीं भाजपा की सपना अहिरवार को 1,598 वोट मिले. इस तरह सपना अहिरवार 54 वोटों से चुनाव हार गईं. हार के बाद सपना अहिरवार के पति भूपेंद्र अहिरवार ने अपने वार्ड में जुलूस निकाला और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को फूल माला पहनाई.

वार्ड वासियों को दिया सहयोग का आश्वासन: हारे हुए प्रत्याशी के पति भूपेंद्र अहिरवार ने वार्ड के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके सहयोग का आभार मानते हुए कहा कि, भले ही वह चुनाव हार गए हैं, लेकिन जनता ने जो आर्शीवाद दिया है वह जीत से कम नहीं है. वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे. नगर निगम से संबंधित उनके सभी काम कराएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!