राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, वोटिंग की तैयारियां पूरी

नई दिल्ली : देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा. इसमें सांसदों के अलावा विभिन्न राज्यों के विधायक अपने मतों का प्रयोग करेंगे. मतदान 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा.इस चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं, जबकि विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है. अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है. उदाहरण के तौर पर यूपी में प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है, इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु में 176 है. जबकि वहीं सिक्किम में प्रति विधायक वोट का मूल्य 7 और नगालैंड में यह 9 और मिजोरम में 8 है.

राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. वहीं द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने.

इसी प्रकार राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद पवार समेत 17 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. सिन्हा के नामांकन में राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव, सांसद नामा नागेश्वर राव, रंजीत रेड्डी, सुरेश रेड्डी, बीबी पाटिल, वेंकटेश नेता और प्रभाकर रेड्डी भी मौजूद थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!