सोनम कपूर से पूछा गया संजय दत्त की फिल्‍म से जुड़ा सवाल, बोलीं ‘ये ‘प्रस्‍थानम’ क्‍या है..?’

नई दिल्‍ली: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘द जोया फेक्‍टर’ ( The Zoya Factor) के लिए जमकर प्रमोशन करती नजर आ रही हैं. सोनम अपने को-स्‍टार दुलकर सलमान के साथ मिलकर लोगों से अपनी फिल्‍म देखने की अपील करती नजर आ रही हैं. लेकिन लगता है अपने प्रमोशन में सोनम इतनी बिजी हैं कि उन्‍हें पता ही नहीं है कि उनकी‍ फिल्‍म की टक्कर सिनेमाघरों में किसी फिल्‍म से होने जा रही है. बल्कि जब संजय दत्त (Sanjay Dutt) की आने वाली फिल्‍म ‘प्रस्‍थानम’ के बारे में सोनम से पूछा गया तो वो सकते में आ गईं और मीडिया से ही पूछ बैठीं कि आखिर ये ‘प्रस्‍थानम’ (Prasthanam) है क्‍या…?

बता दें सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान की आने वाली फिल्‍म ‘द जोया फेक्‍टर’ ( The Zoya Factor) इसी शुक्रवार को यानी 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं संजय दत्त की होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘प्रस्‍थानम’ भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है.  इस फिल्‍म में संजय दत्त, मनीषा कोयराला, अली फजल, अमायरा दस्‍तूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. 
सोमवार को मुंबई में सोनम की फिल्‍म ‘द जोया फेक्‍टर’ की स्‍क्रीनिंग रखी गई. इस मौके पर मीडिया ने सोनम से संजय दत्त की फिल्‍म से उनकी फिल्‍म के बॉक्‍स ऑफिस क्‍लेश के बारे में सवाल पूछा. इस पर सोनम अचानक पूरी तरह ब्‍लैंक हो गईं. दरअसल उन्‍हें इस फिल्‍म के बारे में कुछ पता ही नहीं है. जब मीडिया ने सवाल पूछा तो सोनम अपनी टीम से पूछने लगीं कि ये ‘प्रस्‍थानम’ क्‍या है. तब एक रिपोर्टर ने बातया कि यह संजय दत्त की आने वाली फिल्‍म है. हालांकि जब उन्‍हें इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने इस फिल्‍म को अपनी बेस्‍ट विशेज दीं. 
सोनम का ऐसा अनजान होना इसलिए भी खटकता है क्‍योंकि सोनम अक्‍सर काफी अवेयर रहती हैं. साथ ही आपको याद दिला दें कि पिछले साल रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में भी सोनम कपूर नजर आ चुकी हैं. अब कम से कम संजय दत्त के बारे में तो सोनम को थोड़ी बहुत जानकारी रखनी ही चाहिए. 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!