ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी बंगले में पानी भरा, क़ीमती वुडन फ्लोर खराब

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार की बारिश में कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ. सड़कों पर तालाब बन गया. वहीं अब एक वीडियो सामने आया है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले में नाले का पानी बह रहा है. कर्मचारी रात भर बंगले के कमरों से पानी निकालने में लगे रहे. बारिश के पानी से कीमती वुडन फ्लोर भी खराब हो गया है, निगम कमिश्नर, PWD के अधिकारियों ने भी बंगले का मुआयना किया.

सिंधिया के घर के कमरों में घुसा पानी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का श्यामलाहिल्स में बी-5 सरकारी बंगला है. सोमवार रात को भारी बारिश के बाद बंगले में पीछे की तरफ से नाले का पानी घुस गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह सभी कमरों में घुस गया. बंगले पर कर्मचारी रात भर सभी कमरों से पानी निकालते रहे. पानी भरने से कमरों में रखा सामान भी खराब हो गया. हाल ही में इसमें करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे. बंगले के बाहर सिंधिया घराने का दरवाजा लगाया गया है.

अधिकारियों के मुआयने से खुली पोल: इस पूरे मामले को दबाने के लिए निर्देश थे, लेकिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मौका मुआयना करने जाने पर मामला सामने आ गया. एक अधिकारी ने बताया कि बंगले के पीछे दूरदर्शन और अन्य घरों के पानी के लिए छोटा नाला बहता है. रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण नाले से पानी बंगले की तरफ आ गया. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!