दूसरे चरण का मतदान शुरू, 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के लिए वोटिंग जारी

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. 13 जुलाई बुधवार को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण में प्रदेश के 43 जिलों में 214 निकायों में मतदान हो रहा है. इसमें पांच नगर निगम कटनी, रतलाम, रीवा, देवास और मुरैना में महापौर के लिए, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है. पहले चरण में आई कुछ शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने मौके पर ही पर्ची न मिलने, नाम न होने, मतदान केंद्र बदल जाने जैसी समस्याओं का निराकरण करने के पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

49 लाख मतदाता करेंगे वोट: निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 46 जिलों में करीब 49 लाख मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए 6,829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पहले चरण में कम मतदान होने के कारण निर्वाचन आयोग इस चरण में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने पर जोर दे रहा है. जिसके लिए पोलिंग के दिन भी लगातार मतदाताओं से मतदान की अपील की जाएगी. पहले चरण के चुनाव के में मतदाताओँ की तरफ से वोटिंग ने कर पाने, पोलिंग बूथ बदले जाने और संबंधित वार्ड की वोटिंग लिस्ट में नाम न होने जैसी शिकायते आईं थी. राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने भी आयोग से मिलकर कम मतदान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद दूसरे चरण में मतदान करने को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है. बारिश को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

पहचान पत्र अनिवार्य: मतदाता को आयोग द्वारा तय किए गए 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य है. नगर निकाय चुनाव में EVM में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया गया है.

17 और 20 जुलाई को आएंगे नतीजे: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है. दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी. पहला चरण, जिसके लिए 6 जुलाई को वोट डाले गए थे उसकी मतगणना 17 जुलाई को होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!