शुक्रवार को रिलीज होने वाली हैं 3 बड़ी फिल्में, BOX OFFICE पर इनके बीच होगा घमासान

नई दिल्ली: 20 सितंबर यानी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 3 बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली है. संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ‘प्रस्‍थानम (Prasthanam)’, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की ‘द जोया फैक्टर (The Joya Factor)’ और सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas)’ इसी शुक्रवार को एक साथ रिलीज होने जा रही है. ऐसे में इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा. जाहिर सी बात है, जहां एक तरफ करण देओल अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ संजय दत्त और सोनम कपूर की फिल्म भी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में हैं. ऐसे कौन किस पर भारी पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल चलिए हम आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में विस्तार से.
संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’
संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’ का निर्देशन देव कट्टा ने किया है और इस फिल्म की प्रोड्यूसर खुद संजय दत्त की वाइफ मान्यता दत्त (Manyata Dutt) हैं. फिल्म में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. हाल ही में संजय दत्त को फिल्म ‘कलंक’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर दिखाने में असफल साबित हुई थी.

सोनम कपूर की ‘द जोया फैक्टर’
सोनम कपूर की ‘द जोया फैक्टर’ की कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है. यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है. हिंदू लड़की के मुस्लिम नाम वाली यह कहानी कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर है. 
करण देओल की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’
सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में करण देओल के अपोजिट सहर बाम्बा को कास्ट किया गया है. यह सहर की भी पहली फिल्म है. लेकिन सहर यहां काफी कॉन्फीडेंट नजर आ रही हैं. बता दें, इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है. 
 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!