PM मोदी के आगमन से पहले बिहार विधानसभा दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार, हर तरफ रोशनी से जगमग

पटना: बिहार विधान सभा के लिए यह साल ऐतिहासिक वर्ष है और शताब्दी वर्ष पूरे किए जाने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. विधानसभा के लिए यह बड़ा कार्यक्रम है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जी रही है. 72 घंटे पहले से डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम चप्पे-चप्पे पर जांच पड़ताल कर रही है. कहीं से कोई चूक ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. एसपीजी की टीम भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निगरानी कर रही है. बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है.

12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी पटना आएंगे: पीएम मोदी 12 जुलाई को विधानसभा परिसर में विधानसभा भवन शताब्दी स्तंभ का उद्घाटन करने के साथ ही विधानसभा संग्रहालय के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे. विधानसभा संग्रहालय में बिहार में लोकतंत्र के इतिहास में अब तक हुई घटनाओं का विवरण होगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री विधानसभा गेस्ट हाउस के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे. अपने एक घंटे के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा.

समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी:

  • बिहार विधानसभा शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे.
  • उसके बाद बिहार विधानसभा संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे.
  • विधायक अतिथि निवास का शिलान्यास करेंगे.
  • इसके अलावा प्रधानमंत्री शताब्दी स्मृति उद्यान का नामांकन भी करेंगे और कल्पतरू पौधे भी लगाएंगे.
  • इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम में सभी विधायकों और सभी सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है. पूर्व विधायकों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी पहुंचेंगे. ऐसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष बिहार विधान परिषद के सभापति और बिहार सरकार के सभी मंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं. पीएम मोदी के आगमन से पहले ही बिहार विधानसभा भवन सजधज कर तैयार है.

‘विधानसभा के लिए एक ऐतिहासिक पल होने वाला है. पहली बार देश के प्रधानमंत्री विधानसभा के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं और इस मौके के गवाह हजारों लोग बनेंगे. कार्यक्रम में वर्तमान विधायक राज्यसभा सांसद सांसद और पूर्व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. बुद्धिजीवियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा जाएगा.’ – विजय सिन्हा, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!