यूपी के 25 जिलों में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आज

लखनऊ: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय करिअर के अवसरों और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए देशभर में प्रधानमंत्री कौशल भारत मिशन के तहत आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता यानी अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित कर रहा है. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में अब तक 1,88,410 आवेदकों ने प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया है और 67,035 अप्रेंटिसशिप ऑफर की जा चुकी हैं.

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास पांचवीं-12वीं कक्षा पास प्रमाण-पत्र, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, आईटीआई डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए. मेले के दौरान उम्मीदवार संबंधित कंपनियों द्वारा ऑफर की जा रहे 500 से अधिक ट्रेडों जैसे वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क, हाउसकीपिंग, ब्यूटीशियन, मैकेनिक वर्क आदि में से पसंद और योग्यता के आधार पर किसी एक को चुन सकेंगे.

यूपी में 25 जिलों में होगा मेला: आज को होने वाला प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला यूपी के 25 जिलों में आयोजित किया जा रहा है. इनमें बाराबंकी, बांदा, बलिया, फतेहपुर, इटावा, सिद्धार्थ नगर, चंदौली, बहराइच, बागपत, कुशी नगर, खीरी, मैनपुरी, अमरोहा, अमेठी, कन्नौज, कासगंज, मथुरा, जालौन, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, रायबरेली, रामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र आदि शामिल हैं.

PMNAM मेला का उद्देश्य:

  • उम्मीदवारों और प्रतिष्ठानों के बीच हायरिंग प्लेटफॉर्म बनना.
  • अप्रेंटिसशिप में अवसरों का फायदा उठाने के लिए उम्मीदवारों की सुविधाजनक प्रशिक्षण देना.
  • संभावित उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए कंपनियों को सुविधा प्रदान करना और प्रशिक्षुओं का चयन करवाना.
  • मेले में भाग लेने के लिए एमएसएमई में अभियान चलाना और बढ़ावा देना, बेरोजगार युवाओं तक कंपनियों की सीधी पहुंच बनाना.
  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!