शेयर बाजार में लगा है पैसा, तो जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल?

 शेयर बाजार में अगर आप भी पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. अगले हफ्ते घरेलू बाजार की चाल वृहद आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी. इसके अलावा ग्लोबल संकेतों का भी असर देखने को मिलेगा. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है. 

उतार-चढ़ाव पर रहेगी नजर
एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार भागीदारों की निगाह इसके साथ ही रुपये के उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी.

CPI, IIP और WPI के आएंगे आंकड़े
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा है कि इस सप्ताह बाजार भागीदार सबसे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे. इसके अलावा 12 जुलाई को IIP और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (CPI) तथा 14 जुलाई को WPI के आंकड़े आने हैं. घरेलू घटनाक्रमों के अलावा अमेरिकी बाजारों का रुख तथा कच्चे तेल के दाम निवेशकों की रडार पर रहेगा.

TCS ने जारी किए थे रिजल्ट
टीसीएस का जून तिमाही का नतीजा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आया था. तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 5.2 फीसदी बढ़कर 9,478 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा तिमाही के दौरान कंपनी की आय 16.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 52,758 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.

आएंगे कई कंपनियों के नतीजे
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि सप्ताह के दौरान एसीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जिंदल स्टील एंड पावर, माइंड ट्री, फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक भी अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा FII का रुख, रुपये की दिशा और कच्चे तेल के दाम भी बाजार की चाल तय करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!