विश्व की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत अकेला देश, जिसने लगातार 4 साल आर्थिक प्रदर्शन में दिखाया सुधार

नई दिल्ली । कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण मांग और आपूर्ति दोनों पक्षों में भारी रुकावटों के बावजूद, भारत ने दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक प्रदर्शन में सुधार किया है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरनेशनल इकनोमिक रेसिलिएंस (आईईआर) की रैंकिंग में शीर्ष 10 देशों में भारत ने पिछले चार वर्षों में लगातार अपनी स्थिति में सुधार किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि भारत, अपने प्रभावी गतिशील नीति वातावरण के माध्यम से, शीर्ष दस प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एकमात्र अर्थव्यवस्था है, जिसने पिछले चार वर्षों के दौरान अपने व्यापक आर्थिक प्रदर्शन में लगातार सुधार दिखाया है।
2019, 2020, 2021 और 2022 के प्रत्येक वर्ष के लिए 5 प्रमुख मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों के आधार पर इंटरनेशनल इकनोमिक रेसिलिएंस (आईईआर) के रैंक विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले चार वर्षों में भारत के मैक्रोइकॉनॉमिक धीरज में अन्य की तुलना में लगातार सुधार हुआ है। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का कहना है कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और भारत को वर्ष 2022 के लिए आईईआर रैंक 2 में सुधार करने का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!