रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भड़के वरुण गांधी


पीलीभीत । उत्तर प्रदेश में पीलीभीत (से बीजेपी  के सांसद वरुण गांधी इन दिनों देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। बीते लंबे समय से वरुण गांधी को आम जनता के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार को घेरते देखा गया है। इसी क्रम में अब वह रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब जनता की बदहाली को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करते नजर आ रहे हैं। अपने नए ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा है कि ‘चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आज़ादी’ का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएम हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था। दरअसल देश के कई गरीब परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए थे। लेकिन लगातार बढ़ रहे महंगाई और रसोई गैस के दाम के कारण अब उन्हीं सिलेंडरों को भरना गरीब इंसान की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। जिसे लेकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है। हाल ही में वरूण गांधी ने इसे लेकर एक और ट्वीट किया था। जिस दौरान उन्होंने लिखा था कि ‘घरेलू सिलेंडर अब 1050 रु में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है, तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रु से बढ़ाकर 2200 रु, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहां तक की रेगुलेटर तक 100 रु महंगा हो गया है। गरीब की रसोई फिर धुएं से भरने लगी है।’ बता दें कि बीजेपी  के सांसद वरुण ई और रसोई गैस) के बढ़ते दामों के अलावा भी कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते देखा गया है। इससे पहले वरुण गांधी ने सीमाओं पर अपनी जान हथेली पर रख उसकी रखवाली करने वाले बीएसएफ के जवानों का भी मुद्दा उठाया था। वहीं वह कृषि कानून और गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी को लेकर भी सरकार को घेरने का काम करते दिखाई दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!