ग्वालियर पहुंचे सिंधिया बोले 8 महीने में डबल करेंगे इस्पात का प्रोडक्शन, कुलदेवता और पूर्वजों का भी लिया आशीर्वाद

ग्वालियर। इस्पात मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट से सीधे महाराज बाड़ा स्थित बाबा मंसूर शाह दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे. उसके बाद उन्होंने पूर्वजों के समाधी स्थल सिंधिया छतरी पहुंचकर दादी विजय राजे सिंधिया और पिता माधव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया.

पीएम का आभार जताया: इस्पात मंत्रालय का पदभार ग्रहण कर पहली बार ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें इस्पात मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पहले तो पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कल ही नए मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया है. मुझे इस क्षेत्र और इस मंत्रालय को समझने में थोड़ा समय लगेगा इसलिए इस बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकता.

उत्पादन डबल करना हमारा लक्ष्य: सिंधिया ने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति और देश के विकास में इस्पात का बड़ा महत्व होता है. स्पात सबसे बड़ा वित्तीय उत्पादन है.आज विश्व में भारत का इस्पात प्रोडक्शन 120 मिलियन मेट्रिक टन है. सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो लक्ष्य रखा है कि उस हिसाब से हम अगले 8 सालों में वर्तमान के उत्पादन को डबल करके 240 मिलियन मेट्रिक टन करेंगे. इस क्षेत्र में हमारा लघु एवं मध्यम उद्योग बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. इस्पात उत्पादन का लगभग 50 फ़ीसदी लघु और मध्यम वर्ग की इकाइयां द्वारा किया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!