लोकसभा(2019)चुनाव को लेकर AAP ने लिया बड़ा फैसला

राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनावों में अपने किसी विधायक या मंत्री को नहीं उतारेगी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष गोपाल राय ने इसके बारे में मंगलावार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी इस लोकसभा चुनाव में अपने किसी सिटिंग एमएलए और मंत्री को टिकट नहीं देगी। ये बातें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।क्या बोले गोपाल राय?

गोपाल राय से जब पत्रकारों ने इससे जुड़े सवाल किए तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को टिकट नहीं देने वाली। हालांकि सभी लोग इच्छुक हैं लेकिन हम उन्हें टिकट नहीं देंगे। उन्होंने ये भी कहा की चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए आप के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

महाराष्ट्र सीट पर आप

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि फिलहाल हम लोग महाराष्ट्र की किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि अगर हमे लगा कि ऐसा करने से बीजेपी को हराने में मदद मिलेगी तो हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।

पार्टी में अंदरूनी कलह

पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। बीते 2 सालों में पार्टी में अंदरूनी कलह और विद्रोह की खबरें आती रही हैं। इसके अलावा विधायक सुखपाल सिंह खैरा, एचएस फुल्का और बलदेव सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर जाने वालों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वह टिकट के लालची और अवसरवादी लोग हैं। ऐसे में केजरीवाल में ये भी कहा था कि कुछ लोग पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये संभव नहीं है। कोई पिछले 5 सालों नमें इस पार्टी को नहीं तोड़ सका तो अब भला कैसे?

केजरीवाल के सुरक्षा अधिकारी को धमकी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा अधिकारी को एक धमकी भरा कॉल आया है। इस फोन पर शख्स ने कहा था कि वह केजरीवाल पर जल्दी ही हमला करेगा। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा था।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!